Anganwadi Good News: केंद्रीय बाल विकास विभाग की ओर से देश के सभी राज्यों हेतु 106009 आंगनबाड़ी सह क्रेच बनाने की मंजूरी दी गई है इन केन्द्रों पर कामकाजी महिलाओं के बच्चों की देखभाल और सुरक्षा प्रदान करने के लिए डे केयर सेवाओं को उपलब्ध कराया जाएगा और आंगनबाड़ी सह क्रेच की भर्ती की जाएगी।
केंद्रीय बाल विकास विभाग द्वारा देश के सभी राज्यों हेतु 10609 आंगनबाड़ी सह क्रेच भर्ती की मंजूरी दी गई है महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर के अनुसार सभी राज्य सरकारों और संघ शासित प्रदेशों से प्रस्ताव मांगे गए थे इस योजना के अंतर्गत सभी राज्य अपने संबंधित हिस्से का योगदान देने के लिए तैयार हैं महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने सभी राज्यों केंद्र शासित प्रदेशों से प्राप्त प्रस्तावों के अनुसार 10609 AWCC भर्ती की मंजूरी दी है।
बाल विकास विभाग मंत्रालय के अनुसार ईडब्लूसीसी बनाने का प्रमुख उद्देश्य कामकाजी महिलाओं के बच्चों को देकर सेवाओं को उपलब्ध कराना है जिससे बाहर काम करने वाली महिलाओं को आने वाली समस्या से छुटकारा मिल सके इन महिलाओं को अपने बच्चों की गुणवत्तापूर्ण देखभाल और सुरक्षा प्रदान करने के लिए डे केयर सेवाओं का लाभ मिल सकेगा।
वर्तमान में आंगनबाड़ी केन्द्रों पर शिक्षा, टीकाकरण के साथ-साथ अन्य सरकारी सुविधाएं दी जाती हैं अब महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा आंगनबाड़ी सह क्रेच के माध्यम से बच्चों की देखभाल के लिए सेवाएं दी जाएगी। यह आंगनबाड़ी सह क्रेच पूरे दिन बच्चों की देखभाल करेंगी। आंगनबाड़ी सह क्रेच मैं सभी श्रेणी की महिलाओं को सुविधा दी जाएगी।