UP Home Guard Good News: उत्तर प्रदेश में 80000 से अधिक होमगार्ड जवानों के लिए सरकार द्वारा जल्द ही बड़ी खुशखबरी मिल सकती है उत्तर प्रदेश के करीब 80000 होमगार्ड स्वयंसेवकों को कर्मचारी भविष्य निधि की सुविधा देने का विचार सरकार द्वारा किया जा रहा है होमगार्ड और नागरिक सुरक्षा राज्य मंत्री द्वारा होमगार्ड संगठन के 62वें स्थापना दिवस समारोह में कहा गया कि शासन स्तर पर मंथन चल रहा है और कैबिनेट की मंजूरी मिलते ही इसे लागू कर दिया जाएगा। इसके साथ-साथ 44000 से अधिक होमगार्ड के नए पदों पर भर्ती की प्रक्रिया भी जल्द शुरू होने वाली है 44193 होमगार्ड के पदों पर भर्ती के लिए नई नियमावली बनाई जा रही है।
UP Home Guard Good News
उत्तर प्रदेश के 80000 से अधिक होमगार्ड जवानों को सरकार द्वारा बड़ा तोहफा दिया जा सकता है सरकार द्वारा 2017 में होमगार्ड जवानों का दैनिक मानदेय बढ़ाया गया था जिसे 375 से बढ़ाकर ₹500 कर दिया गया था वर्तमान में होमगार्ड को 918 रुपए रोजाना दैनिक भत्ता दिया जा रहा है वर्दी भत्ता से लेकर अंतर्जनपदीय भत्ता भी होमगार्ड को दिया जा रहा है इसके अतिरिक्त दुर्घटना की स्थिति में भी ₹500000 विभागीय अनुग्रह राशि और बैंक में बीमा के माध्यम से 35 से 40 लख रुपए तक प्राप्त हो रहा है। इसके साथ-साथ होमगार्ड जवानों की ट्रेनिंग 45 दिन से बढ़ाकर 90 दिन कर दी गई है और इसको मंजूरी मिल चुकी है वहीं वर्तमान में 40 से अधिक विभागों द्वारा होमगार्ड जवानों की सेवाएं ली जा रही हैं।
UP Home Guard New Vacancy
13 साल बाद होमगार्ड भर्ती होने जा रही है होमगार्ड विभाग में लगभग 44000 पद खाली हैं इन पदों के लिए विभाग द्वारा भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है इसके लिए नई नियमावली बनाई जा रही है और होमगार्ड द्वारा अपना भर्ती बोर्ड बनाया जा रहा है इस भर्ती बोर्ड का मुख्यालय लखनऊ में बनाया जाएगा विभाग द्वारा होमगार्ड भर्ती मसौदे पर काम शुरू कर दिया है और उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड की तरह ही होमगार्ड भर्ती बोर्ड बनाया जाएगा वर्तमान में 118348 होमगार्ड के पद हैं जिस पर 74155 होमगार्ड की तैनाती की गई है 44193 पद भर्ती के लिए खाली हैं इन पदों पर दो चरणों में भर्ती की जाएगी।
होमगार्ड विभाग द्वारा रेगुलर होमगार्ड भर्ती बोर्ड बनाने के बाद होमगार्ड की रेगुलर भर्ती की जाएगी पद रिक्त होने पर बीच-बीच में भर्ती निकाली जाएगी सेवानिवृत होने पर रिक्त पदों पर भी भर्ती की जाएगी जिससे उम्मीदवारों को लंबा इंतजार नहीं करना होगा मार्च 2025 में यह भर्ती शुरू की जाएगी पहले चरण की प्रक्रिया 6 से 8 महीने में पूरी होने के बाद दूसरे चरण की प्रक्रिया शुरू होगी इस भर्ती के माध्यम से 440193 पदों पर दो चरणों में वैकेंसी निकाली जाएगी।
होमगार्ड भर्ती नियमावली
सूत्रों के अनुसार होमगार्ड भर्ती मार्च महीने में शुरू हो जाएगी और दो चरणों में पूरी की जाएगी इस बार होमगार्ड भर्ती में कई बड़े बदलाव किए जा रहे हैं अभी तक जो नियमावली बनाई जा रही है उसमें हाईस्कूल पास योग्यता रखी गई है अब होमगार्ड भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता में बदलाव किया जा रहा है अगर कोई ज्यादा शिक्षित अभ्यर्थी होमगार्ड के लिए आवेदन करता है तो उसे दो से पांच अतिरिक्त अंक दिए जाएंगे होमगार्ड बनने के लिए न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 45 साल निर्धारित की गई है इस भर्ती के लिए अभी लिखित परीक्षा आयोजित नहीं की जाती है लेकिन नई नियमावली में लिखित परीक्षा का प्रावधान किया जा रहा है।
जानकारी के लिए बता दें उत्तर प्रदेश में आखिरी बार 2011 में होमगार्ड भर्ती की गई थी और इसके बाद एक भी बड़ी भारती होमगार्ड विभाग में नहीं की गई है यह भर्ती जिला स्तर पर आयोजित की गई थी 2018 में भाजपा सरकार द्वारा भर्ती निकल गई थी जिसे बीच में ही निरस्त कर दिया गया था इसके बाद होमगार्ड की नई भर्ती नहीं की गई है उत्तर प्रदेश होमगार्ड की नई भर्ती को पुलिस भर्ती बोर्ड के माध्यम से भी कराए जाने का प्रस्ताव सरकार के पास भेजा जा चुका है लेकिन सरकार द्वारा इस पर सहमति नहीं दी गई है इसलिए होमगार्ड विभाग द्वारा भर्ती बोर्ड की स्थापना की जा रही है नई भर्ती बोर्ड के माध्यम से ही अब होमगार्ड भर्ती की जाएगी।