UP LT Gade Vacancy 2024:: उत्तर प्रदेश में शिक्षक भर्ती का इंतजार करने वाले अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है उत्तर प्रदेश के 2200 से अधिक राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षक भर्ती का इंतजार समाप्त होने वाला है इन विद्यालयों में एलटी ग्रेड सहायक अध्यापक के 7258 पदों पर भर्ती की जाएगी इसके अतिरिक्त प्रवक्ता के 1647 पदों पर भर्ती होगी जानकारी के लिए बता दें एलटी ग्रेड सहायक अध्यापक भर्ती की प्रक्रिया 6:30 साल बाद शुरू होने जा रही है इसके अतिरिक्त प्रवक्ता के 1647 पदों पर 4 साल बाद भर्ती शुरू होने वाली है।
राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षक भर्ती का इंतजार समाप्त होने वाला है उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा नियमावली पर जो आपत्तियां दर्ज की गई थी अब उसे दूर कर लिया गया है और कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद भर्ती प्रक्रिया तुरंत शुरू होने वाली है इसी बीच माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा 7 नवंबर को 8905 रिक्त पदों का विवरण आयोग को भेज दिया गया है।
UP LT Gade New Vacancy 2024
शिक्षक भर्ती नियमावली का कैबिनेट नोट तैयार हो चुका है मंजूरी मिलने के बाद भर्ती के लिए जल्द ही विज्ञापन जारी किया जाएगा आयोग द्वारा 8 अगस्त को नियमावली पर आपत्ति जताते हुए वापस भेजा गया था अब शिक्षक भर्ती नीमावली से संबंधित सभी कर्मियों को दूर कर लिया गया है और मंजूरी मिलते ही शिक्षक भर्ती प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
पदों की बात की जाए तो एलटी ग्रेड पुरुष अभ्यर्थियों के लिए 4785 पद निर्धारित किए गए हैं जबकि एलटी ग्रेड महिला के लिए 2473 पदों पर भर्ती की जाएगी इसके अतिरिक्त प्रवक्ता पुरुष के लिए 817 पद निर्धारित किए गए हैं जबकि प्रवक्ता महिला के 830 पदों पर भर्ती की जाएगी अभ्यर्थी इस भर्ती का इंतजार पिछले कई सालों से लगातार कर रहे हैं अब उनका इंतजार समाप्त होने वाला है भर्ती प्रक्रिया जल्द ही शुरू होने जा रही है।
पदों का विवरण | पदों की संख्या |
एलटी ग्रेड पुरुष | 4785 पद |
एलटी ग्रेड महिला | 2473 पद |
पुरुष प्रवक्ता | 817 पद |
महिला प्रवक्ता | 830 पद |
कुल योग | 8905 पद |
UP LT Gade Vacancy 2024 Latest Update
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा राजकीय विद्यालयों में सहायक अध्यापक प्रवक्ता के साढे तीन हजार से अधिक रिक्त पदों को माध्यमिक शिक्षा विभाग को वापस लौटा दिया गया था आयोग द्वारा सभी रिक्त पदों पर नियुक्ति से पहले ऑनलाइन अधियाचन भेजने के निर्देश दिए गए थे साथ ही शैक्षिक अहर्ता स्पष्ट करने का आदेश भी दिया गया था एलटी ग्रेड और प्रवक्ता भर्ती की सभी कर्मियों को पूरा कर लिया गया है 2018 के बाद से एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती नहीं आई है इससे पहले आयोग द्वारा 10768 पदों पर एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती के लिए विज्ञापन 2018 में जारी किया गया था इस भर्ती में ढाई हजार से अधिक पद खाली रह गए थे वहीं प्रवक्ता के 1473 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन 2020 में जारी किया गया था उसके बाद से अभ्यर्थी लगातार इस भर्ती का इंतजार कर रहे हैं जल्द इस भर्ती का विज्ञापन जारी किया जाएगा।
कौन कर सकता है आवेदन
इस भर्ती में शैक्षणिक योग्यता की बात की जाए तो किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में स्नातक और बीएड उत्तीर्ण उम्मीदवार भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं आयु सीमा 21 वर्ष से अधिकतम 40 वर्ष तक होनी चाहिए आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।