UP WCD Supervisor Bharti News: उत्तर प्रदेश बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के अंतर्गत 2693 पदों पर आंगनवाड़ी मुख्य सेविका के पदों पर भर्ती प्रक्रिया काफी लंबे समय से लंबित चल रही है अब इस भर्ती की रहा खुल चुकी है उत्तर प्रदेश बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के अंतर्गत चल रही 2693 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया में अब 126 पद खाली रखे गए हैं हाई कोर्ट के निर्देश के बाद उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा 126 पदों को छोड़कर 2567 पदों पर भर्ती के लिए संशोधित पदों के सापेक्ष आरक्षण निर्धारित कर दिया है अब इस भर्ती का रिजल्ट जल्द ही जारी किया जाएगा।
UP WCD Supervisor Bharti News
उत्तर प्रदेश बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग में मुख्य सेविका के पदों पर भर्ती प्रक्रिया काफी लंबे समय से चल रही है हाई कोर्ट विवाद के कारण यह भर्ती पूरी नहीं हो सकी है लेकिन अब इस भर्ती का रास्ता साफ हो गया है आरक्षण नियम तय करते हुए भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ चुकी है और जल्द ही इस भर्ती का रिजल्ट जारी किया जाएगा विभाग के अधियाचन पर आयोग ने 2022 में महिला सुपरवाइजर के 2693 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया था और इसके लिए आवेदन फार्म आमंत्रित किए गए थे इसके बाद 2023 में लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया था इसी बीच विभाग के संविदा कर्मी भर्ती को लेकर हाईकोर्ट पहुंच गए थे उनका कहना था कि उनके पदों को शामिल करके पद विज्ञापित किए गए हैं इस पर हाई कोर्ट ने भर्ती पर रोक लगा दी थी आयोग के सचिव द्वारा हाईकोर्ट में अपना पक्ष रखा गया था जहां से 126 पदों को खाली रखते हुए बाकी के 2567 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की अनुमति कोर्ट द्वारा दी गई है इसी क्रम में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने संशोधित पदों के सापेक्ष आरक्षण को वेबसाइट पर जारी कर दिया है अब इस भर्ती का लिखित परीक्षा परिणाम जल्द जारी किया जाएगा।
UP WCD Supervisor New Vacancy
उत्तर प्रदेश में लंबे समय से आंगनवाड़ी सुपरवाइजर के पदों पर भर्ती नहीं की गई है वर्तमान में आंगनवाड़ी सुपरवाइजर के हजारों पद रिक्त चल रहे हैं यह भर्ती प्रक्रिया शुरू होने के बाद आंगनवाड़ी सुपरवाइजर के नए पदों पर भर्ती की राह खुलेगी और रिक्त पड़े आंगनबाड़ी सुपरवाइजर के पदों पर नई भर्ती की जाएगी वर्तमान में बड़ी संख्या में आंगनवाड़ी सुपरवाइजर के पद खाली हैं उत्तर प्रदेश महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत 3500 पद रिक्त चल रहे हैं इसके अतिरिक्त कुछ पद सेवानिवृत होने के कारण रिक्त हुए हैं वर्तमान में 5000 से अधिक पद आंगनवाड़ी महिला सुपरवाइजर के रिक्त चल रहे हैं अब इन पदों पर नई भर्ती देखने को मिल सकती है।